सीमावर्ती झारखंड़ राज्य के पलामू जिलान्तर्गत जपला नगर भवन में १७ दिसंबर २०१२ को नारायण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, जमुहार (रोहतास) के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित हुआ। स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में पिछड़े क्षेत्र में संस्थान के शिविर में ४८३ मरीजों की स्वास्थ्य जांच की गयी तथा निःशुल्क दवा वितरित की गयी।
नारायण मेडिकल कॉलेज के जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि उक्त शिविर में चर्म एवं गुप्त रोग विभाग के वरीय चिकित्सक डा० एस० आर० मोहन्ती, स्त्री रोग की सहायक प्राध्यापक डा० लक्ष्मी पांडेय,शिशु रोग विशेषज्ञ डा० मणिकांत कुमार, नेत्र रोग विशेषज्ञ डा० संजीव कुमार एवं जेनरल मेडिसिन के सहायक प्राध्यापक डा० नरेन्द्र कुमार द्वारा मरीजों की जांच की गयी तथा परामर्श दिया गया।
१९ अप्रैल, २०११ | प्रेस विज्ञप्ति
|
नारायण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, जमुहार (रोहतास) के तत्वाधान में रोहतास जिले के गोड़ारी स्थित उच्च विद्यालय के प्रांगण में एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में ३६० मरीजों की स्वास्थ्य जांच कर परामर्श एवं दवा दिया गया।
आज १९ अप्रैल, २०११ को आयोजित स्वास्थ्य शिविर में नेत्र रोग विभाग के सहायक प्राध्यापक डा० संतोष कुमार मिश्रा, स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की सहायक प्राध्यापक डा० पूनम एवं जेनरल मेडिसिन के सहायक प्राध्यापक डा० जीतेन्द्र कुमार के आलावा जूनियर डाक्टरों एवं पैथोलोजी सहायकों द्वारा मरीजों की जॉंच व उपचार कार्य किया गया।
स्वास्थ्य शिविर के दौरान नेत्र रोग के १२०, स्त्री रोग संबंधी ५३ एवं औषधि विभाग से जुडे ८७ मरीजों का उपचार किया गया। शिविर में पैथोलोजी जांच एवं दवा की निःशुल्क वितरण भी संस्थान द्वारा की गयी।